श्री बजरंगबाण
॥ दोहा ॥
निश्चय प्रेम प्रतीति ते,
बिनय करैं सनमान ।
तेहि के कारज सकल शुभ,
सिद्ध करैं हनुमान ॥
॥ चौपाइयां ॥
जय हनुमंत संतहितकारी ।
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ॥ (1)
जन के काज बिलंब न कीजै ।
आतुर दौड़ि महा सुख दीजै ॥ (2)
जैसे कूदि सिंधु महिपारा ।
सुरसा बदन परै बिस्तारा ॥ (3)
आगे जाय लंकिनी रोका ।
मारेहु लात गई सुरलोक ॥ (4)
जाय बिभीषण को सुख दीन्हा ।
सीता निरखि परम पद लीन्हा ॥ (5)
बाग उजारी सिंधु महँ बोरा ।
अति आतुर जमकातर तोरा ॥ (6)
अक्षय कुमार मारि संहारा ।
लूम लपेटि लंक को जारा ॥ (7)
लाह समान लंक जरि गई ।
जय जय धुनि सुरपुर नभ भई ॥ (8)
अब बिलंब केहि कारण स्वामी ।
कृपा करहु उर अन्तर्यामी ॥ (9)
जय जय लखन प्राण के दाता ।
आतुर ह्वै दुःख करहु निपाता ॥ (10)
जै गिरिधर जै जै सुख सागर ।
सुरसमूह समरथ भटनागर ॥ (11)
ॐ हनु हनु हनुमंत हठीले ।
बैरिहि मारु बज्र की कीले ॥ (12)
गदा बज्र लै बैरिहिं मारो ।
महाराज दास निज उबारो ॥ (13)
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल ।
ॐ सं सं सहमि पराने खलदल ॥ (14)
अपने जन को तुरत उबारो ।
सुमिरत होय आनंद हमरो ॥ (15)
यह बजरंगबाण जेहि मारै ।
ताहि कहौ फिरि कवन उबारै ॥ (16)
पाठ करै बजरंगबाण की ।
हनुमत रक्षा करै प्रान की ॥ (17)
यह बजरंगबाण जो जापै ।
तासों भूत-प्रेत सब कापै ॥ (18)
धूप देय जो जपै हमेशा ।
ताके तन नहिं रहै कलेशा ॥ (19)
जो देवता जापै जुबान होइ ।
तिन्हैं मनुष्य कहै अनजान होइ ॥ (20)
जो रामनाम जपै सब विश मिलै ।
दुख दरिद्र दुरित सब बिलै ॥ (21)
जोेसरोग सब उपद्रव हरो ।
विनय करहु अर्ज पुकारो ॥ (22)
॥ दोहा ॥
प्रेम प्रतीति दृढ़ धरि ध्यान,
पाठ करै बदरंगबाण ।
बाधा सब हरि करैं सब काम,
सिद्ध करैं हनुमान ॥

Recent Posts
- श्री बजरंगबाण
- Hanuman Chalisha Meaning in Nepali
- What Makes Hanuman Angry?
- The Power of Hanuman Chalisa: How It Transforms Your Life
- Maha Shivratri: History, Significance & Benefits of Celebrating Lord Shiva’s Night
- Check Daily Zodiac. Are you scheduled for something important today? Don’t forget to check your zodiac sign, lucky color as well as a lucky number!
- Zodiac Signs That Will Have a Bad Day on February 11, 2025 – Find Out
- Can You Manifest Change in AnotherPerson?
- Hello world!
